लगातार दूसरे वर्ष बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की रही उपस्थिति
बालोद। जन्मदिन को सेवा और खुशियां बांटने का अवसर बनाते हुए पटवारी जमील खान ने प्राथमिक शाला पोंडी में लगातार दूसरे वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में तहसीलदार संध्या नामदेव, राजस्व निरीक्षक संध्या वर्मा, पटवारी साथीगण एवं कोटवार साथीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, ग्राम पंचायत की सरपंच दिनेश्वरी साहू, सरपंच प्रतिनिधि चूरमन लाल, भाजपा महामंत्री दानेश्वर मिश्रा तथा पार्थ साहू ने भी सहभागिता की।
विद्यालय की ओर से प्राथमिक शाला पोंडी के प्रधान पाठक सदन लाल कलिहारे की उपस्थिति रही। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक दायित्व निभाने के ऐसे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
पटवारी जमील खान द्वारा लगातार दूसरे वर्ष जन्मदिन पर न्योता भोज आयोजित करना समाज के प्रति संवेदनशीलता और बच्चों के साथ खुशियां बांटने की भावना को दर्शाता है। इस तरह की पहल से विद्यालय और समाज के बीच सहभागिता मजबूत होती है तथा बच्चों को भी अपनत्व और प्रोत्साहन मिलता है।



