प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जताया आक्रोश, कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक बयानों में मर्यादा बनाए रखने की मांग
बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में सोमवार को बालोद जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों के क्रम में यह कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में हुआ।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के विरोध में आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक बयानों में संयम और मर्यादा बरतने की अपेक्षा जताई।
भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री लवन साहू, आशुतोष कौशिक एवं देवेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष ढालेंद्र सार्वा, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, सह मीडिया प्रभारी यश राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जीत यादव तथा जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख उपस्थित रहे।
इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, भाजपा मंडल से राकेश बाफना, संतोष कौशिक, प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव, मनीष माधवानी एवं भूपेंद्र अग्रवाल भी शामिल हुए।
भाजयुमो बालोद मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी, गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जुंगेरा मंडल अध्यक्ष लोकेश देवांगन, बालोद मंडल महामंत्री कमल बजाज एवं तुषार धीमर, कोषाध्यक्ष वैभव रखेचा, अर्पित दुबे, पुष्कर देशमुख और योगु ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

