शिवसेना के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश नेतृत्व पर लगाए उपेक्षा के आरोप

Darshan Balod
0

 



बालोद। जिले में शिवसेना को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। विजय पारख के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिले के सक्रिय एवं वरिष्ठ शिवसैनिकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व पर जिले में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं और संगठन की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिले में वर्षों से शिवसेना की रीति-नीति और विचारधारा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया। इसके बावजूद प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले में संगठन के सफल नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर बाहरी व्यक्ति को पद की जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के इस रवैये से संगठन में असंतोष और फूट की स्थिति बन रही है। उनका कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के कथित दोहरे मापदंड के कारण छत्तीसगढ़ में शिवसेना का संगठन कमजोर हो रहा है।

प्रेस से चर्चा में जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू और अनिल लेडिया ने कहा कि वे सभी शिवसेना छोड़ने के बाद भी जनहित के मुद्दों पर एकजुट रहकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पारख, जयप्रकाश चंद्राकर, ललित रावत, बलराम साहू, हितेश पटेल, हेमंत शर्मा, तिलोक साहू, सचिन सोनी, अनिल लाडिया, हरीश साहू, इलेश यादव, रामनारायण देवांगन, ललिता देवांगन, तिलोका गंधर्व, दीपक मसीह, गजेन्द्र राणा, फुलेश्वरी साहू, गणेश सोनकर, प्रियंका साहू, लता, हुलसी निषाद, पूनम ठाकुर, राकेश कोरेटी, इंदु नेताम सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top