बालोद, 6 अक्टूबर 2026। डौण्डीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीडीह पुलिया का मध्य हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात पुलिस ने आगामी सूचना तक सभी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की घटना 5 अक्टूबर की रात सामने आई। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिया के संधारण कार्य के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
राजनांदगांव से बालोद आने वाले वाहनों का रूट
बड़े मालवाहक वाहन: राजनांदगांव → देवरी → तिवारी फ्यूल्स → सुरेगांव → मालीघोरी → गंतव्य स्थान।
छोटे वाहन (कार/बाइक): संबलपुर → भीमकन्हार → परसाडीह → सेम्हरडीह → अछोली → गंतव्य स्थान।
बालोद से राजनांदगांव जाने वाले वाहनों का रूट
बड़े मालवाहक वाहन: बालोद → मालीघोरी → सुरेगांव → तिवारी फ्यूल्स, देवरी → गंतव्य स्थान।
छोटे वाहन (कार/बाइक): अछोली → सेम्हरडीह → परसाडीह → भीमकन्हार → संबलपुर → गंतव्य स्थान।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान धैर्य रखें और निर्धारित डायवर्सन रूट का पालन करें। इससे दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद: 94791-91160 तथा यातायात कार्यालय बालोद: 94791-91274 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया है।



