एसिड अटैक पीड़िता से मिलीं विधायक संगीता सिन्हा, इधर दो आरोपी हिरासत में

Darshan Balod
0

 



रायपुर अस्पताल पहुंचकर छात्रा का जाना हाल, इलाज में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा; बालोद साइबर सेल में पुलिस की प्रेस ब्रीफिंग

बालोद/रायपुर। बिलासपुर-मुंगेली दौरे से वापसी के दौरान विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा देर रात रायपुर अस्पताल पहुंचीं और बालोद में एसिड अटैक की घटना में घायल छात्रा से मुलाकात की। उन्होंने छात्रा के पास बैठकर उससे बातचीत की तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।



विधायक संगीता सिन्हा ने छात्रा का हौसला बढ़ाते हुए उसे भरोसा दिलाया कि वह इस कठिन परिस्थिति में अकेली नहीं है और उसके साथ हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उसके इलाज में आवश्यक सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इधर, बालोद में छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे साइबर सेल बालोद में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई है। इसमें पुलिस मामले से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा करेगी।

गौरतलब है कि बालोद में एक युवती पर एसिड से हमला किए जाने की घटना के बाद उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश और मामले की जांच की जा रही थी। अब दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की प्रेस ब्रीफिंग में मामले का विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top