राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में डढारी की दो बेटियों ने जीता कांस्य पदक

Darshan Balod
0

 











भूमिजा साहू और गीतेश्वरी विश्वकर्मा ने बालिका अंडर-14 वर्ग में हासिल किया तृतीय स्थान

गुरुर/बालोद। स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में योग विधा के बालिका अंडर-14 वर्ग में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढारी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढारी, संकुल केंद्र खुंदनी, विकासखंड गुरुर, जिला बालोद की छात्राएं कुमारी भूमिजा साहू एवं कुमारी गीतेश्वरी विश्वकर्मा ने बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव की अध्यक्षता में किया गया। राज्य स्तरीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों छात्राओं ने अपने विद्यालय और बालोद जिले का नाम रोशन किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, जिला खेल अधिकारी सपन जैना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरुर, विकासखंड खेल अधिकारी जुरेशिया, संकुल प्राचार्य खुंदनी एवं संकुल समन्वयक खुंदनी सहित शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्राओं और उनके योग प्रशिक्षक प्रधान पाठक बालाराम निषाद को बधाई दी।

इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचगण, गांव विकास समिति के पदाधिकारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डढारी के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणों ने भी दोनों छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top