बीईओ ललित कुमार चंद्राकर के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

Darshan Balod
0

 



गुरुर। विकासखंड गुरुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार चंद्राकर के स्थानांतरण पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई गुरुर के शिक्षकों द्वारा बीआरसीसी भवन गुरुर के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे। वहीं पूर्व प्रबंधक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक गुरुर महेश कामड़े, स्वर्गीय अरुण कुमार साहू के सुपुत्र सुयश साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंदन ठाकुर एवं डोमेन्द्र भुआर्य, नव पदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक सेवक राम चंदेल एवं रमाकांत सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में चंद्राकर के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उन्होंने विभागीय कार्यों के कुशल संचालन के साथ विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के हित में सराहनीय कार्य किए। उनके सरल, सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार की भी सभी ने प्रशंसा की।

संगठन की ओर से श्री चंद्राकर को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विशेष सहयोग के लिए महेश कुमार कामड़े एवं सुयश साहू को भी शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। नव पदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक सेवक राम चंदेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कुमार साहू एवं भरत लाल सिन्हा ने दिया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर संघ के शिक्षक साथी शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहते हैं। संगठन द्वारा रक्तदान, आर्थिक सहायता तथा सुख-दुख में परिवार की तरह एक-दूसरे का सहयोग करने की परंपरा पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन योगेश सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मोहन सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शशि अग्रवाल, मदन लाल साहू, छत्रपाल साहू, डामन लाल पटेल, नरेंद्र साहू, त्रिभुवन साहू, शेखर साहू, कौशल सर्वे, दिलीप कुमार सिन्हा, भोजराम सिन्हा, कैलाश कुमार नेताम, मुकेश बैस, देवेंद्र साहू, अरविंद गंजीर, शिवराम साहू, अगेश्वर साहू, सेवेंद्र सर सहित विमला रानी गंगबेर, पद्मिनी गर्ग, सत्यवती ध्रुवे, वंदना साहू, नंदनी साहू, लक्ष्मी सिन्हा, लक्ष्मी भारती, लक्ष्मी यादव, योगेश्वरी साहू सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top