उग्रसेन यदु को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यादव ठेठवार समाज महासभा के युवा प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष

Darshan Balod
0

 



राजिम में हुआ प्रांतीय संगठन का विस्तार, युवा और महिला प्रकोष्ठ समेत 100 से अधिक सदस्यों की प्रबंध कार्यकारिणी गठित

राजिम। यादव ठेठवार समाज महासभा, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया है। इसी क्रम में श्री उग्रसेन यदु को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। सामाजिक प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उग्रसेन यदु के नेतृत्व में युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को नई गति देने का काम होगा।

मुख्य प्रांतीय कार्यकारिणी में संतोष यदु समेत ये पदाधिकारी

महासभा की मुख्य प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांताध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव समलिया यादव एवं कोषाध्यक्ष रमन यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं युवा प्रकोष्ठ में उग्रसेन यदु प्रांताध्यक्ष, बी.पी. यदु महासचिव एवं महितोष यादव कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ में पुष्पा भुवनेश्वर यादव प्रांताध्यक्ष, किरण बलेंद्र यदु महासचिव एवं सुनीति संतु यादव कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं।

100 से अधिक सदस्यों वाली प्रबंध कार्यकारिणी गठित

समाज के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए 100 से अधिक सदस्यों वाली प्रबंध कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ पड़ोसी राज्यों ओडिशा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सामाजिक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। महासभा का प्रांतीय मुख्यालय राजिम में स्थित है।

मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि

आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने की। समारोह में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, राजिम विधायक रोहित साहू एवं नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव सहित समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

नई जिम्मेदारी पर समाज ने दी बधाई

उग्रसेन यदु को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बनाए जाने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु, प्रदेश महासचिव समलिया यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन यादव, अभिषेक यादव, देवीदयाल यादव, मनोज यादव, श्रवण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, जीवन यदु, कृष्ण कुमार यादव, पीलू राम यादव, शंकर लाल यादव, कन्हैया यादव, तेजेश कुमार यादव, भुवनेश्वर यादव, चमन यादव, रामकुमार यादव, दशरथ यादव, ठाकुर राम यादव एवं हुलस राम यादव सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल रहे।

समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उग्रसेन यदु अपने नेतृत्व और समर्पण से युवाओं की भागीदारी, सामाजिक जागरूकता, समाज की एकता और संगठन के विस्तार को नई दिशा देंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top