माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू

Darshan Balod
0

 



बड़गांव/डौंडीलोहारा। माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में आज से तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन शुरू हुआ। शिविर में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

योग प्रशिक्षक पीलू राम साहू द्वारा शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है।

तीन दिवसीय यह योग शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योगाभ्यास का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top