अर्नब तूफान से 10,400 किसानों की फसल प्रभावित, बीमा राहत के लिए सर्वे जारी; 5,971 खेतों की जांच पूरी

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 




बालोद जिले की सभी तहसीलों में कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम कर रही नुकसान का आकलन, पात्र किसानों को 10 दिनों में दावा राशि देने के निर्देश

बालोद, 04 नवंबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिले में कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार राहत दिलाने के लिए सर्वेक्षण कार्य प्राथमिकता से जारी है।

चार गांवों में किसानों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ सर्वे





इसी कड़ी में ग्राम भरदाकला, सिब्दी, जेवरतला एवं बोडेना में संयुक्त टीम ने फसल क्षति का सर्वेक्षण किया। इस दौरान राजस्व अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, फसल बीमा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सरपंच और संबंधित किसान उपस्थित रहे। टीम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। जनप्रतिनिधियों और किसानों की सहभागिता से वास्तविक क्षति की स्थिति का जायजा लिया गया।

14447 पर 10,400 किसानों ने दी फसल नुकसान की सूचना

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के 10,400 किसानों ने फसल बीमा टोल-फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति की सूचना दी है। इन सूचनाओं के आधार पर कृषि विभाग और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने 31 अक्टूबर 2026 से खेतों का सर्वेक्षण शुरू किया है।

कटाई के बाद खेत में रखी फसल को नुकसान पर भी मिलेगा बीमा का लाभ

कृषि विभाग के अनुसार, फसल कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए फैलाकर रखी गई अथवा छोटे बंडलों में रखी गई अधिसूचित फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा और बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर फसल बीमा योजना के तहत राहत देने का प्रावधान है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top