नौकरी और स्वरोजगार का मौका! पाकुरभाट लाइवलीहुड कॉलेज में चार ट्रेडों में मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 



प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आईटी, ऑटोमोटिव, सोलर और सिक्योरिटी गार्ड ट्रेड में प्रशिक्षण; इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

बालोद। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, पाकुरभाट में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। केंद्र और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चार ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि हितग्राहियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संकायों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके तहत आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट (कंप्यूटर प्रशिक्षण), फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट (ऑटोमोटिव), सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र) और सिक्योरिटी गार्ड ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन दस्तावेजों के साथ करना होगा आवेदन

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, पाकुरभाट में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9098427492 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top