बाइक से शराब बेचने जा रहा था आरोपी, पुलिस ने 19 हजार रुपये की संपत्ति की जब्त; आबकारी एक्ट के छह और अन्य अपराध का एक मामला पहले से दर्ज बालोद। उम्र के 59वें पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी अवैध शराब के कारोबार से नाता नहीं तोड़ने वाले एक आदतन अपराधी को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल से 50 पौवा देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 9 बल्क लीटर देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 19 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास घेराबंदी पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने विशेष टीम गठित की गई है।
इसी कड़ी में 3 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LY 9913 से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब लेकर बालोद से तरौद की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बालोद-लोहारा मार्ग पर रेलवे कॉलोनी जाने वाले मोड़ के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
प्लास्टिक बोरी में छिपाकर ले जा रहा था 50 पौवा शराब का पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 50 पौवा यूनिक देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। इस तरह कुल 9 बल्क लीटर शराब की कीमत 4 हजार रुपये आंकी गई।
इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LY 9913 भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब और बाइक सहित कुल 19 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
आबकारी एक्ट के छह और अन्य अपराध का एक मामला पहले से दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोक गौतम पिता स्व. विदेशी राम गौतम, उम्र 59 वर्ष, निवासी मालीघोरी (दुधली), थाना एवं जिला बालोद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बालोद का गुण्डा-बदमाश है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के छह तथा अन्य धाराओं में एक आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है।
इनमें अपराध क्रमांक 410/2019 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट, 211/2020 धारा 34(2), 248/2021 धारा 34(1)(क), 270/2022 धारा 34(1)(क), 569/2022 धारा 34(1)(क), 415/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा अपराध क्रमांक 414/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज है।
वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 नवंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र सिन्हा, आरक्षक संजय सोनी, चुलेन्द्र कुर्रे, बनवाली साहू, नागेश साहू एवं जितेन्द्र सिन्हा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
