भाई दूज पर डेंगरापार में 13 वर्षों से जारी सम्मान समारोह एवं खेल महोत्सव, खेलों में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 






नव पदस्थ, सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान, महिला-पुरुषों और बच्चों के लिए आयोजित हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

डेंगरापार। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं समस्त ग्रामवासियों के सानिध्य में भाई दूज के पावन अवसर पर विगत 13 वर्षों से आयोजित होने वाला सम्मान समारोह एवं खेल महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पूर्णिमा आमले उपस्थित रहीं। साथ ही समस्त पंचगण, ग्राम प्रमुख तेजराम सहारे, ग्राम पदाधिकारी, मंदिर बैगा बंशी नेताम, बोधन यादव, चिंताराम परे, रामकुमार खरे, रूपसिंह राणा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

खेल महोत्सव के अंतर्गत महिला, पुरुष, बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, फुगड़ी, रंगोली, गुब्बारा पकड़ो, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ एवं बकेट बॉल जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम के नव पदस्थ कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पदोन्नति प्राप्त करने वाले तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का श्रीफल, मोमेंटो एवं गमछा भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. रोमन केराम ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारी सदस्यों से संगठन के प्रति सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की। कोषाध्यक्ष दीनदयाल कोसमा, सरपंच पूर्णिमा आमले एवं हरख साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मया के अंचरा छैला नाच नाचा पार्टी, भोरमदेव खिरसाली जिला कबीरधाम की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं ग्राम के नवयुवक लक्ष्मी समिति द्वारा मां लक्ष्मी का विसर्जन भी किया गया।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पोखन परे, नेमसिंह ठाकुर, कालिंदी केराम एवं अन्य सदस्यों ने निभाई। कार्यक्रम के सहयोग में डॉ. ईश्वर खरे, सचिव रामचंद केराम, गणेश पवार, रूपसिंह राणा, लोकेश फरदिया, ओमप्रकाश खरे सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेंद्र कुमार खरे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top