नवोदय विद्यालय में छठवीं में प्रवेश का मौका! 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा, प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी

Madhu Sahu Desk Incharge
0


दुधली जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी अभी डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड, तकनीकी परेशानी होने पर जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 9907175081

बालोद, 07 नवंबर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

प्राचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय यदि किसी परीक्षार्थी या पालक को तकनीकी समस्या अथवा असुविधा होती है, तो वे सीधे प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा परीक्षार्थियों की सहायता एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर 9907175081 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने सहित आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top