लक्ष्मी पूजा में शामिल हुईं विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 


गुरुर के जेवरतला में दीपावली पर आयोजित हुआ लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी पर्व की शुभकामनाएं; सुख, शांति और खुशहाली की कामना की


गुरुर। ग्राम जेवरतला में आयोजित लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम में संजारी बालोद की विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा तथा पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने ग्राम के समस्त ग्रामीणजनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया प्रकाश लेकर आए।


इस दौरान ग्राम में दीपावली का उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top