राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालोद के भूपेश दिखाएंगे दमखम! गोला फेंक में हुआ चयन, मध्यप्रदेश के शिवपुरी के लिए रवाना

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 

सेजस मोहंदीपाट के कक्षा 11वीं के छात्र भूपेश कुमार कौशिक का बालक अंडर-17 वर्ग में चयन, 12 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता


मोहंदीपाट। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालोद जिले के सेजस मोहंदीपाट के छात्र भूपेश कुमार का चयन गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 12 से 16 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। भूपेश बालक अंडर-17 वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


सेजस मोहंदीपाट में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत भूपेश कुमार कौशिक, पिता ओमप्रकाश कौशिक, 9 नवंबर 2026 को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिवपुरी रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य बिमला एक्का, शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कौशिक, अविनाश हरिहरनो, व्यायाम शिक्षक भोजेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर दिल्लीवार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भूपेश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top