बस्तर में बदलते हालात और शांति-विकास की नई तस्वीर को शब्दों में किया प्रस्तुत, केंद्रीय मंत्री ने पुस्तक और प्रयास की सराहना की
बालोद। गुजरात के अहमदाबाद में 10 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अभिन्न यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘बस्तर : भय से भरोसे तक’ का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के हाथों विमोचन कराया गया।
पुस्तक को देखकर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की और इसके विषयवस्तु एवं लेखन के प्रयास की सराहना की। इस दौरान उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर अभिन्न यादव को मिठाई भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
अभिन्न यादव की इस पुस्तक में बस्तर की बदलती परिस्थितियों, लंबे समय तक भय और असुरक्षा के माहौल से निकलकर विश्वास, शांति और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक का शीर्षक ही बस्तर की बदलती तस्वीर और नई उम्मीदों को अभिव्यक्त करता है।
अहमदाबाद में हुई इस सौजन्य मुलाकात और पुस्तक विमोचन को अभिन्न यादव के लेखन प्रयास की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुस्तक के माध्यम से बस्तर की वास्तविक परिस्थितियों, बदलाव की यात्रा और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने की उम्मीद है।

