नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी गई विदाई, निपानी में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 



हवन-पूजन के बाद देर शाम तक चला विसर्जन का सिलसिला, मां की मनमोहक प्रतिमा को विदा करते समय भावुक हुए श्रद्धालु


निपानी। गौरव ग्राम निपानी में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विदाई दी गई। हवन-पूजन के पश्चात माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो देर शाम तक जारी रही।


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां लक्ष्मी की मनमोहक और आकर्षक प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भावुक हो उठे। मां को विदाई देते समय कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धा और आस्था के बीच नम आंखों से मां लक्ष्मी को अगले वर्ष पुनः पधारने की कामना के साथ विदाई दी गई।


यह धार्मिक आयोजन प्रज्ञा लक्ष्मी जी समिति एवं समस्त ग्रामवासी निपानी के सहयोग से संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top