गोवर्धन पूजा पर कमरौद में दिखी गौसेवा की अनूठी मिसाल, गौमाता को खिचड़ी खिलाकर ग्रामीणों ने दिया सेवा और संरक्षण का संदेश

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 


ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने मिलकर निभाई गौसेवा की परंपरा, श्रद्धा और समर्पण के साथ गायों की देखभाल कर लिया संरक्षण का संकल्प


कमरौद। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ग्राम कमरौद में धार्मिक आस्था के साथ गौसेवा और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने मिलकर गौमाता को खिचड़ी खिलाई और उनकी देखभाल कर सेवा एवं समर्पण का परिचय दिया।


गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौमाता और समस्त जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं करुणा का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए ग्रामवासियों ने गौमाता की सेवा की और उनके संरक्षण एवं बेहतर देखभाल का संकल्प लिया।


ग्रामीणों ने कहा कि गौमाता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। गौसेवा केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, प्रेम, दया और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। गांव के लोगों ने सामूहिक सहभागिता से यह संदेश दिया कि आपसी एकता और सेवा भावना से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


इस पुनीत कार्य में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष खिलानंद पटेल, उपाध्यक्ष पुराणिक साहू, कोषाध्यक्ष वीर सिंह साहू एवं सचिव ईश्वर लाल साहू की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।


वहीं गौसेवा में केस कुमार ठाकुर, दारा सिंह साहू, हिरेन्द्र कुमार हिरवानी, शिव कुमार साहू, हरि किशन साहू, जनक कंवर, भूपेश कंवर, भीखमचंद कंवर, मोहन ठाकुर, कमलचंद ठाकुर एवं डामन लाल ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।


गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर ग्राम कमरौद के ग्रामीणों का यह सामूहिक सेवा प्रयास श्रद्धा, एकता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बना। गौमाता की सेवा के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज को करुणा, संरक्षण और मानवता का संदेश दिया।


गौमाता की जय! जय श्रीकृष्ण! जय गोवर्धनधारी!


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top