जिला पंचायत के 16वें वित्त की राशि से होगा किचन शेड का निर्माण, अतिथियों की मौजूदगी में विधिवत संपन्न हुआ भूमिपूजन कार्यक्रम
बालोद। ग्राम औराभाठा (सिवनी) में हरदानी महोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत के 16वें वित्त की राशि से स्वीकृत किचन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी, गोंडवाना महासभा बालोद के जिलाध्यक्ष श्री प्रेमलाल कुंजाम, विधायक प्रतिनिधि श्री कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू एवं जनपद सदस्य श्री दुष्यंत साहू उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति के बीच ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। किचन शेड का निर्माण पूरा होने से गांव में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में ग्राम औराभाठा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




