दुधली के पास आनंद सुपर बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक,वीडियो आया सामने

Darshan Balod
0


 





बस में सवार थे 15 से 20 यात्री, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; धुआं निकलते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा

बालोद। बालोद-राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम दुधली के पास सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही आनंद सुपर बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, बस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोक दी और बिना देर किए सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।



बताया जा रहा है कि बस में पटाखे भी रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके के लिए पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।



इस घटना में चालक की सतर्कता और समय रहते यात्रियों को सुरक्षित उतारने के कारण बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। फिलहाल बस में आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।






Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top