अहिवारा विधायक स्व. डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को मुख्यमंत्री साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Madhu Sahu Desk Incharge
0





गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर अर्पित की पुष्पांजलि, शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस; मुख्यमंत्री ने कहा- उनका निधन भाजपा परिवार और छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति


रायपुर। अहिवारा विधायक स्व. डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों नेता उनके गृह ग्राम भेंडरा पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्व. डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सरल, सौम्य और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अहिवारा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन भाजपा परिवार और छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।






जनता के हित और संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे स्व. कोर्सेवाड़ा : किरण सिंह देव


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि स्व. डोमन लाल कोर्सेवाड़ा निष्ठावान कार्यकर्ता, कर्मठ जनप्रतिनिधि और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे। उन्होंने हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को सर्वोपरि रखा। उनका निधन भाजपा संगठन के लिए बड़ी क्षति है।


उन्होंने भी दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस दौरान दोनों नेताओं ने परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत विधायक के जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।


कमल पनपालिया मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top