संस्थापक आदित्य सिन्हा ने शासकीय प्राथमिक शाला बोरिदकला के बच्चों को भेंट की खेल सामग्री, साथियों ने की सामाजिक पहल की सराहना
बालोद। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सशक्त युवा मंडल बालोद के संस्थापक श्री आदित्य सिन्हा ने गुरुर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बोरिदकला के विद्यार्थियों को खेल सामग्री भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांशु नागेंद्र एवं फैलेंद्र गंगबोइर ने आदित्य सिन्हा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदित्य लगातार इस तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्यों के माध्यम से बच्चों एवं समाज के बीच सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। उनकी यह पहल बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहित करेगी।
