दल्लीराजहरा में चेतन सिन्हा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, त्योहार की खुशियां बांटकर दिया सेवा और मानवता का संदेश
दल्लीराजहरा। दीपावली का पर्व केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान स्कूली बच्चों को दीये और मिठाइयां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना।
दीये और मिठाइयां पाकर खिले बच्चों के चेहरे
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें भी दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाना था। इस अवसर पर बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया गया तथा प्रेम, भाईचारे, सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला ही दीपावली का असली आनंद
इस अवसर पर चेतन सिन्हा ने कहा कि दीपावली का असली आनंद केवल अपने घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने में है। उन्होंने बताया कि वे बच्चों के साथ मिलकर दीपावली मनाते आ रहे हैं।
