गोवर्धन पूजा पर गोपाल गौरक्षा सदन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौ माता और अन्नकूट की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Madhu Sahu Desk Incharge
0


डौंडी में विधि-विधान से हुई गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली, राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने की मंगलकामना


डौंडी। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर गोपाल गौरक्षा सदन, डौंडी आवरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत, गौ माता एवं अन्नकूट की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना की गई।

पूजन कार्यक्रम में गौ मागोवर्धन पूजा पर गोपाल गौरक्षा सदन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौ माता और अन्नकूट की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धिता को तिलक लगाकर विधिवत पूजा की गई तथा अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस धार्मिक आयोजन में बालोद जिला भाजपा कोषाध्यक्ष मनीष झा, महामंत्री हिंसा राम साहू, पिंटू नहर जैन, छगन यदु, अध्यक्ष टेकराम साहू, उपाध्यक्ष हीरामन ठाकुर सहित सदन के सदस्यगण एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए

सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से गौ माता के संरक्षण, राष्ट्र की उन्नति, समाज में सुख-शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस आयोजन ने गौ सेवा, धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top